Thursday, October 31, 2019

Tuesday, October 15, 2019

दीक्षा दीप महोत्सव - २०१९ के सन्दर्भ में अहम् भूमिका निभाने वाले बहुजन साथियों के नाम पत्र

प्रिय बहुजन साथियों,                                       दिनांक - 15.10.2019 
आज बड़े ही ख़ुशी के साथ आप सब को अवगत करना चाहते हैं कि कि एलीफ के बैनर तले १४ अक्टूबर २०१६ को शिक्षा भूमि (कर्मा जगदीशपुर) अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश की सरजमीं से शुरू हुआ बहुजन महापर्व भारत की अलग-अलग जिलों तक पहुँच चुका हैं। सैकड़ों गाँवों में जनजागरण अभियान करके हमने दीक्षा दीप महोत्सव के इन महापर्व को अम्बेडकरनगर से लेकर सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मैनपुरी, लखनऊ, बाराबंकी, बस्ती, नांदेड़, गोंदिया, जोधपुर और जयपुर, मिर्जापुर, भदोही और इलाहबाद आदि जिलों में पहुँचाया। 

शिक्षा भूमि आंबेडकर नगर में इस महापर्व के कारवाँ को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के माननीय तिलकधारी लेखपाल साहेबराजाराम लेखपाल साहबमहेंद्र कुमार (भारतीय थल सेना), जितेन्द्र कुमार भारती, हीरालाल कन्नौजिया, सुरेश कुमार भारती, रमेश कुमार वर्मादीपशिखा इन्द्राचंद्रशिखा इन्द्राज्योतिशिखा इन्द्रा , शैलजाकान्त इन्द्राअजय प्रताप इन्द्राशिवपूजन भारती (दिल्ली), रामधारी (सैतापुर), राजेंद्र भारती (रामपुर सकरवारी), अशोक कुमार भारती (आटगी), शिवपूजन (दोस्तपुर), महेंद्र कुमार (दोस्तपुर) और समस्त अम्बेडकरनगर निवासी बहुजनों की भूमिका अहम् हैं, सराहनीय हैं। 


सोशल मिडिया के जरिये और जन संपर्क के द्वारा एलीफ के कारवाँ और दीक्षा दीप महोत्सव के बहुजन महापर्व को देश के कोने-कोने में पहुँचाने के लिए दीप शिखा इन्द्रा ने अतुलनीय दिया हैं। सोशल मीडया (फेसबुक) पर बने एलीफ ग्रुप द्वारा लोगों को जोड़कर मिशन के सदेशों और दीक्षा दीप महोत्सव को बहुजनों के जहाँ तक ले जाने के दीपशिखा इन्द्रा जी की जितनी सराहना की जाय उतना ही कम होगा। हम सम्मानीय दीपशिखा इन्द्रा जी के साहस, शौर्य, लगन और जज़्बे को सलाम करते हैं, बहुत-बहुत साधुवाद देते हैं। 

सोशल मिडिया के जरिये दीक्षा दीप महोत्सव को हर बहुजन तक पहुँचाने में विशेष योगदान देने के अमिता अम्बेडकर जी को तहेदिल से साधुवाद। दीक्षा दीप महोत्सव-२०१९ को दीक्षा दीप महोत्सव के संदर्भ में अमिता अम्बेडकर जो कहती हैं कि "दीक्षा दीप महोत्सव संसार में ब्राह्मणवाद की व्यवस्था को उखाड़ फेकने के लिए शुरू की गयी एक बहुत ही अहम् और संसार की बड़ी रक्तरहित क्रांति हैं।"

आजमगढ़ में २०१८ से इस बहुजन महापर्व की शुरुआत करने में अहम् भूमिका निभाने वाले रवि रौशन लाल (मुबारकपुर आजमगढ़) और धर्म प्रताप बौद्ध (आदिका, आजमगढ़) की भूमिका अहम् और सराहनीय हैं, सम्मानीय हैं।


इलाहबाद में हमारे प्रिय बहुजन साथी एडवोकेट जितेंद्र कुमार बौद्ध (एडवोकेट माननीय उच्च न्ययालय इलाहबाद) और राजेश कुमार वर्मा (बेसिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश) ने २०१८ में अपना अहम् योदान दिया, एलीफ का सहयोग किया जिसके परिणामस्वरुप दीक्षा दीप महोत्सव का बहुजन महापर्व हँडिया तहसील में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। 

इसके बाद अगस्त २०१९ में माननीय राजेश कुमार वर्मा और जितेन्द्र कुमार बौद्ध के जरिये हमारी मुलाकात BBS की टीम से हुई। इस टीम के समक्ष हमने दीक्षा दीप महोत्सव को हर बहुजन के घर तक पहुंचने का प्रसतव रखा जिसे इस टीम ने स्वीकार कर हमने अनुगृहीत किया। इस टीम के अध्यक्ष माननीय जे पी वर्मा जी, राष्ट्रिय महासचिव माननीय राजेश कुमार वर्मा जी, पूर्व अध्यक्ष माननीय गोरेलाल सिंह जी, कानूनी सलाहकार एड. विनय राव जी, मिशन गायक शिवकुमार सागर जी, मिशन गायक विकास यादव जी, मिशन गायक नीरज राव जी, मिथलेश रोहिया जी बड़े ही लगन और जोश के दीक्षा दीप महोत्सव के इस महापर्व को मिर्जापुर, भदोही और इलाहबाद में हर बहुजन तक पहुँचाने में विशेष योगदान दिया।

कौशाम्बी जिले में इस बहुजन महापर्व को घर-घर पहुँचाने में अहम् भूमिका निभाने वाले वीरेंद्र कुमार जीअनिल कुमार जीआर के सरोज जी को बहुत-बहुत साधुवाद। मैनपुरी जिले में इस बहुजन महापर्व को सन २०१८ से शुरू करने में अहम् योगदान देने वाले एड. प्रदीप सागर जीएड. अमन पिपिल जी, पल सिंह जी, संत कुमार जी और समस्त मैनपुरी निवासियों के अथक सहयोग के बहुत-बहुत साधुवाद। 

इसी तरह से गोंदिया जिले में विलास कुमार बौद्ध जीनांदेड़ जिले में हिमालय कदम और हरिदास कदम को दीक्षा दीप महोत्सव के प्रचार-प्रसार में योगदान देने के बहुत-बहुत साधुवाद। 

हमारे प्रिय बहुजन साथियों,
हमारा लक्ष्य भारत में व्यवस्था परिवर्तन करने हैं जिसमे हमारी संस्कृति और हमारी सांस्कृतिक पहचान की भूमिका सबसे अहम् हैं। हम बहुजन महापर्व दीक्षा दीप महोत्सव को बहुजनों तक पंहुचने में हमारी मदद कर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए एक फिर से आप सब को तहें दिल साधुवाद। हम आशा करते हैं हैं कि आप सब इसी तरह से हर पर कदम पर कंधे से कन्धा मिलकर हमारे साथ आगे बढ़ते हुए सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन के मुहीम में हमारा साथ देते रहेगें। 
आप सब को बहुत-बहुत साधुवाद 

आपका बहुजन साथी,
रजनीकान्त इन्द्रा, संस्थापक - एलीफ
प्रतिपादक - 
१) आंबेडकर जन्मोत्सव (१४ अप्रैल)
२) दीक्षा दीप महोत्सव (१४ अक्टूबर)
३) मंगलम (शादी-विवाह की विधि)

महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदीविश्वविद्यालय, वर्धा द्वारा निष्काषित छात्रों की बहाली के लिए लिखा गया खत 

विद्वान कुलपति महोदय,
महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा

विषय - मान्यवर काशीराम साहेब परिनिर्वाण दिवस पर विचार-गोष्ठी का आयोजन करने और प्रधानमंत्री को खत लिखने के कारण छः विद्वान बहुजन छात्रों के निष्काषन के सन्दर्भ में।

महोदय,

विश्वविद्यालय ज्ञान के उत्पादन, संकल्पनाओं के प्रतिपादन, विचारों के सृजन, परंपरागत प्राप्त मानवज्ञान व नवीन ज्ञान का संरक्षण, नवीन ज्ञान के अनुसंधान, संवर्धन एवं प्रसार का केंद्र होता हैं। विश्वविद्यालय साहित्य, कला, दर्शन, समाजविज्ञान, विज्ञान, प्रशासन, व्यवसाय, व्यापार-उद्योग, प्रबन्धन, चिकित्सा एवं तकनीकी आदि के शिक्षण-प्रशिक्षण एवं अनुसंधान का श्रेष्ठ स्थान होता हैं। ऐसे में ज्ञानानुसंधान एवं प्रसार के लिए यह आवश्यक है कि विश्वविद्यालयों में बौद्धिक आज़ादी कायम रहें। विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में सद्भावना स्थापित करने के भी शक्तिशाली माध्यम हैं। छात्र और शिक्षक विश्वविद्यालय के दो महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनका कार्य देश-समाज के सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श, सवाल-जवाब व समीक्षा करना होता है। शिक्षा संस्थानों में सोचने-समझने, अभियक्ति करने और नए-नए तरीके आजमाने की आजादी जरूरी है। किसी भी देश व समाज की उन्नति के लिए उस देश व समाज के शैक्षणिक सस्थानों में आजादी जरूरत होती है क्योंकि यही आज़ादी शिक्षा के सन्दर्भ में प्रथम कदम होता हैं, जो वास्तव में ज्ञान ही नहीं बढ़ाता हैं बल्कि नए विचारों व नए कामों के लिए रास्तें भी खोलता हैं।

ऐसे में, पिछले लगभग आधे दशक से, विश्वविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में आये दिन शिक्षकों और शिक्षार्थियों के मूलभूत अधिकारों को रौदा जा रहा हैं। शैक्षणिक संस्थानों में आये दिन समाज के एक खास (वंचित) वर्ग के साथ मानसिक उत्पीड़न हो रहा हैं जिसके चलते बहुजन समाज के बच्चे विश्वविद्यालयों की आज़ाद फिजाओं में भी भयभीत रहने को मजबूर हैं। भारत में ही शैक्षणिक संस्थानों में हो रहें अत्याचार का सबसे घिनौना उदहारण - रोहित वेमुला, डेल्टा मेघवाल, पायल तडवी आदि की सांस्थानिक हत्या हैं।

ऐसे में, देश व हुकूमत के सामने सबसे अहम् सवाल यह हैं कि क्या भय, तिरस्कार और लाचारी के माहौल में ज्ञान का उत्पादन, संवर्धन और संरक्षण सम्भव हो सकता हैं? छात्र देश की बौद्धिक बुनियाद की अहम् ईंट होते हैं। क्या इस ईंट को कमजोर करके देश को बौद्धिकता की तरफ अग्रसर किया जा सकता हैं? क्या छात्रों के मनोबल और उनके संविधान प्रदत्त मौलिक हक़ - इज़हार-ए-ख्याल (अनुच्छेद १९) को दफ़न करके शोध व नवाचार किया जा सकता हैं, जो कि शोध व नवाचार की बुनियादी जरूरत होती हैं? क्या विश्वविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में संविधान के अनुच्छेद २८ (१) की मंशा के विपरीत किसी एक फिरके, धर्म को बढ़ावा दिया जा सकता हैं? ऐसे तमाम सवाल हैं जो कि देश के विश्वाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की आज़ादी की सरेआम निर्मम हत्या कर रहें हैं जो कि देश, देश की जनता और हुकूमत के लिए सबसे अहम् हैं। यदि विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान ऐसे सवाल नहीं करेगा तो क्या देश की भोली-भली आम जनता ऐसे प्रश्नों का जबाब तलाशने की जहमत उठा पायेगी?

विश्वविद्यालयों की छात्र शक्ति ने समय-समय पर देश की तानाशाही हुकूमतों को भी संविधान सम्मत कार्य करने पर मजबूर कर देश व समाज के प्रति अपना अहम् योगदान दिया हैं। देश में फैली अराजकता, आतंकवाद, वंचित-बहुजन (एससी-एसटी-ओबीसी-कन्वर्टेड मॉयनॉरिटीज़) समाज की मॉब लिंचिंग, ध्वस्त हो चुकी अर्थव्यवस्था, भुखमरी (Global Hunger Index Rank - 103), भ्रष्टाचार (Corruption Perception Index Rank - 78), कश्मीर में अपने ही घर में कैद जनता और वंचित जगत के साथ घातांकीय तौर पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ लिखना और हुकूमत से सवाल करना, क्या गलत हैं? ये सवाल देश का बुद्धिजीवी वर्ग नहीं करेगा तो आखिर देशहित के इन अहम् मुद्दों को कौन उठाएगा? क्या लोकतंत्र में आम जनता, छात्र-शिक्षक व अन्य बुद्धिजीवी वर्ग हुकूमत से सवाल भी नहीं पूछ सकते हैं? हमारे विचार ऐसे सवाल पूछना मुल्क के हर शहरी का बुनियादी व कानूनी हक़ हैं। विश्वविद्यालय तो ऐसी संस्था हैं जो देश हर संस्था (कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका, मीडियालय, उद्योगालय, सचिवालय, सिनेमा, सिविल सोसाइटी, विदेशनीति और देश-समाज से जुड़ें हर मुद्दे) की समीक्षा करता हैं, और इसको करना भी चाहिए क्योंकि ये विश्वविद्यालयों की देश व समाज के प्रति प्रथम नैतिक जिम्मेदारी हैं। ऐसे में, क्या महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा, के छः विद्वान बहुजन छात्रों द्वारा माननीय प्रधानमन्त्री जी को खत लिखा जाना गलत हैं?
मान्यवर काशीराम साहेब परिनिर्वाण दिवस मनाये जाने  सन्दर्भ में -
बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर जैसे महानतम विभूति ने विश्वविद्यालयों के प्रांगण में चहल-कदमी करके ही देश को दुनिया का सर्वश्रेठतम संविधान दिया, अर्थजगत में नए आयाम गढ़े, इतिहास की सदियों पुरानी दरिया के रूख को मोड़कर देश की दिशा व दशा बदलने वाले मानवीय मूल्यों को स्थापित किया हैं। भारत की राजनैतिक समीकरण को नए सिरे से स्थापित करने वाले मान्यवर कांशीराम साहेब जैसी महान शख्सियत विश्वविद्यालयों से ही होकर निकली हैं। बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर साहेब के अतिरिक्त नेल्सन मंडेला व मार्टिन लूथर किंग जैसी शख्सियत भी किसी ना किसी विश्वविद्यालय से ही निकले हैं। विश्वविद्यालय जहाँ एक तरफ समाज की दिशा व दशा बदलने वाले छात्रों को जन्म देता हैं वहीँ दूसरी तरफ ये देश व समाज में अहम् योगदान देने वाले महानायकों व महानायिकाओं और उनके वैचारिकी को स्थापित भी करता हैं।

मान्यवर कांशीराम साहेब एक ऐसी ही महान शख्सियत हैं जिन्होंने सदियों-सदियों से गुलाम रहें कौम को उस राह पर चलना सिखा दिया जिसके बदौलत सदियों-सदियों से गुलाम रहीं कौम ने भारत की सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश की सरजमीं पर एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, बल्कि चार-चार बार हुकूमत की हैं। ऐसी महान शख्सियत का जन्मदिन और परिनिर्वाण दिवस व उनकी जिंदगानी से जुडी तमाम घटनाओं के सन्दर्भ में विचार-गोष्ठी ज्ञान उत्पादन और वैचारिक समीक्षा का सशक्त माध्यम होता हैं। मान्यवर काशीराम साहेब भारत की राजनीति के शिक्षार पर विराजमान वो नाम हैं जिनके वैचारिकी ने भारत की ८५ फीसदी आबादी को देश का नागरिक होने का एहसास कराया हैं। ऐसी शख्सियत अपने आप में खुद ही एक विचारधारा हैं, दर्शन हैं। ऐसी महान शख्सियत पर दुनिया हर विश्वविद्यालय शैक्षणिक संस्थान में शोध होना चाहिए, उनकी वैचारिकी का संरक्षण और प्रसार होना चाहिए। 

ऐसे में, महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के कैम्पस में मान्यवर काशीराम साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर विचार-गोष्ठी का आयोजन करने वाले छः विद्वान बहुजन छात्रों का विश्वविद्यालय से निष्काषन देश-समाज और दुनिया के लिए हानिकारक ही नहीं, बल्कि विध्वंशक कदम भी हैं। ये बौद्धिकता पर पहरा हैं, देश के मानसिक विकास पर भक्ति की तलवार हैं। छात्रों के शोध सम्बंधित मूलभूत हकों की हत्या हैं। खौफ के ऐसे आलम में, क्या विश्वविद्यालय, इसके छात्र, शोधार्थी और विद्वान शिक्षक किसी भी तरह से ज्ञान का उत्पादन, संवर्धन और प्रसार कर सकेगें?

अतः देश का एक शहरी होने के नाते, हम आप विद्वान महोदय से निवेदन करते हैं कि महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के कैम्पस में मान्यवर काशीराम साहेब परिनिर्वाण दिवस पर विचार-गोष्ठी का आयोजन करने और प्रधानमंत्री को खत लिखने वाले छः विद्वान बहुजन छात्रों के निष्काषन को तत्काल रद्द कर देश के अन्य विश्वविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी भयमुक्त माहौल बनाने का सन्देश दिया जाय, भारत के आइन में दर्ज़ इज़हार-ए-ख्याल के बुनियादी हक़ का सम्मान किया जाय, संविधान की हत्या करने के लिए उठने वाले कदमों के प्रति जनता को जागरूक किया जाय, विश्वविद्यालयों के मूल चरित्र को संरक्षित कर विश्वविद्यालयों को ज्ञान-उत्पादन, संवर्धन, प्रसार व अनुसंधान के केंद्र के रूप में पुनः स्थापित किया जा जाय।

रजनीकान्त इन्द्रा
संस्थापक - एलीफ
दिनांक - 12.10. 2019